फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी ने उड़ाई लोगों की नींद

Tue, 01 Oct 2013 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के तेग बहादुर रोड पर एक मोबाइल कंपनी ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। दिन की जगह रात में लाइन बिछाने का कार्य कराने से क्षेत्रवासी सो नहीं पा रहे हैं। यही नहीं रात में कार्य होने से पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तेग-बहादुर रोड पर पिछले कुछ दिनों से एक मोबाइल कंपनी लाइन बिछाने का काम कर रही है। लोगों ने कई बार आपत्ति जताई कि दिन में काम किया जाए ताकि उस पर नजर रखी जा सके, लेकिन कंपनी की ओर से रात में ही कार्य कराया जा रहा है। इससे पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कई घरों में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। गंभीर समस्या के बावजूद जलसंस्थान इससे अंजान है।

क्षेत्रवासियों की जुबानी
रात दस बजे के बाद तो डीजे बजाने पर भी मनाई है, फिर मोहल्ले में इस तरह का शोर भला हम कैसे बर्दाश्त कर लें। लोगों की नजरों से बचने के लिए कंपनी रात में काम कर रही है। --प्रिंस विपन
विज्ञापन


मोबाइल कंपनी ने यहां पानी की लाइन तोड़ दी है। शिकायत करने पर कहते हैं कि ठीक करा दी जाएगी। सुबह उठते ही पानी के लिए पड़ोस का रुख करना पड़ रहा है। -निधि मित्तल

...तो दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके जैन का कहना है कि कंपनी की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि मोबाइल कंपनी लाइन बिछाने का काम कर रही है। यदि पानी की लाइन कंपनी ने तोड़ी है और सही नहीं कराई जा रही है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें