जल्द ही राजधानी देहरादून के सभी पुरातात्विक स्थल आपकी जेब में होंगे।
दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का दून सर्किल एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन तैयार करा रहा है, जिसे डाउनलोड करते ही सभी स्थानीय स्थलों के बारे में जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी।
बन चुकी है मोबाइल एप्लिकेशन
इसमें इन स्थलों के इतिहास, मुख्य स्थानों से उनकी दूरी और उनकी पुरातात्विक महत्ता के बारे में सारी जानकारी होगी। एएसआई का दिल्ली सर्किल इस तरह का मोबाइल एप्लिकेशन बन चुकी है। उसका प्रयोग सफल रहा है।
एएसआई दून सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत स्वर्णकार के मुताबिक 360 डिग्री नाम के उस एप्लिकेशन का विशेषकर विदेशी पर्यटकों ने खासा लाभ उठाया है।
इसी तर्ज पर अब उत्तराखंड और खास तौर पर देहरादून पहुंचने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने की तैयारी है। बता दें कि दिल्ली की ही तर्ज पर दून सर्किल के तहत आने वाली पुरातात्विक धरोहरों की डाक्यूमेंट्री भी तैयार करा रहा है, जो मार्च अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।
एएसआई के दून जनपद में यह छह स्मारक
अशोक शिलालेख, कालसी
शिव मंदिर, लाखा मंडल
महासू मंदिर, हनोल
प्राचीन अवशेष, जगतग्राम, बड़वाल
उत्खनित साइट, वीरभद्र, ऋषिकेश
खलंगा स्मारक, सहस्त्रधारा रोड