फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं हो सकेगी EVM के नंबरों में गड़बड़ी, रोकेगा यह मोबाइल एप

Tue, 17 Apr 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन

अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नंबरों में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने ट्रेजरी और कालाढूंगी में रखी मशीनों के नंबरों की सूची मोबाइल एप के जरिए मांगी है।

विज्ञापन


बार कोड के माध्यम से आयोग मशीनों की गणना करा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन सी ईवीएम कहां रखी है। 

ईवीएम को लेकर विधान सभा चुनाव 2017 से सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों का चुनाव आयोग ने खंडन कर चुका है। अब आयोग ईवीएम को लेकर काफी सतर्कता बरत रहा है। लोक सभा चुनाव 2019 के लिए ईवीएम की गणना अभी से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

भारत निर्वाचन ने मोबाइल एप से सत्यापन शुरू करा दिया है

चुनाव आयोग
निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अब तक ईवीएम के नंबरों में गड़बड़ी की शिकायतें आती थीं। कई बार देखा गया कि एक ही नंबर की ईवीएम दो-दो जिलों में होना दर्शा दिया जाता था। जैसे 27 नंबर की ही ईवीएम दो-दो जगह होना दर्शा दिया जाता था। अब इस गड़बड़ी से छुटकारा दिलाने के लिए भारत निर्वाचन ने मोबाइल एप से सत्यापन शुरू करा दिया है। 

निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों को ईवीएम का फोटो खींच कर मोबाइल के जरिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करना है। फोटो अपलोड होने के बाद निर्वाचन आयोग के पास यह सूचना पहुंचेगी कि किस नंबर की ईवीएम कहां है।

ऐसे में अगर किसी जिले से ईवीएम का गलत नंबर फीड होता है तो गड़बड़ी पकड़ में आ जाएगी। नैनीताल जिले की ईवीएम कालाढूंगी और ट्रेजरी में रखी हुई हैं। मशीनों का डाटा मोबाइल एप से ऑनलाइन फीड करने की प्रक्रिया एक दो दिन में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें