फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेफिक्र घूमिए उत्तराखंड, ऐप बताएगा रास्ता

Sat, 28 Mar 2015 03:30 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप उत्तराखंड घूमना चाह रहे हैं तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं। आपका मोबाइल ही आपको राह दिखाएगा। उत्तराखंड के स्मारकों की जानकारी अब मोबाइल ऐप से भी ले सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दून सर्किल ने यह ऐप शुक्रवार को लांच कर दिया।
विज्ञापन


अभी यह एंड्रायड प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। तकरीबन तीन दिन बाद इसे ऐप्पल और विंडोज पर भी लांच कर दिया जाएगा।

सभी 41 स्मारकों की जानकारी
‘मॉन्यूमेंट्स आफ उत्तराखंड’ नाम के इस मोबाइल ऐप पर एएसआई की ओर से संरक्षित किए जा रहे प्रदेश के सभी 41 स्मारकों की जानकारी दी गई है। पहली अप्रैल तक जागेश्वर धाम को भी इस सूची में जोड़ लिया जाएगा।

सभी मुख्य स्थानों से इन स्मारकों की दूरी, जाने के साधन, मौसम, इतिहास जैसे जरूरी तथ्यों को इसमें शामिल किया गया है। साथ ही संबंधित स्थानों के नक्शे भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन


99 हजार रुपये का आया खर्च
इस मोबाइल ऐप को डेवलप करने में तकरीबन 99 हजार रुपये का खर्च आया है। ईपीटीएल ने इसे तैयार किया है, जो इससे पहले दिल्ली के लिए दिल्ली 360 डिग्री मोबाइल ऐप को तैयार कर चुकी है।

इनका है कहना
इस मोबाइल ऐप से उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटकों को खासी सुविधा होगी। उन्हें किसी पर्यटक केंद्र, गाइड की मदद लेने की जरूरत नहीं होगी। इसे डाउनलोड कर वह मनपसंद स्मारक की पूरी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

-वसंत स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद् एएसआई (दून सर्किल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें