फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल व सामान चोरी

विज्ञापन
घंटाघर के समीप मोबाइल की दुकान में जांच करते पुलिसकर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने घंटाघर के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। दुकान का शटर तोड़कर चोर यहां से कई मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर डीवीआर भी ले गए। अब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। शुरूआती जांच में पता चला है कि चोरों ने शटर को किसी जैक की सहायता से उठाकर तोड़ा।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात हुई। धारा चौकी प्रभारी लोकेन्द्र बहुगुणा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को डीवीआर भी ले गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसतें चार से पांच लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। दुकान मालिक रजनीश गोयल निवासी किशन नगर की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि घंटाघर के पास पुलिस पिकेट है। 24 घंटे पुलिसकर्मी यहां मौजूद रहते हैं। चोरों ने चोरी का समय रात का नहीं बल्कि सुबह पांच बजे के आसपास का चुना।
इस दौरान इस इलाके में काफी चहल पहल हो जाती है। रातभर घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर घंटाघर पिकेट पर पुलिस रहती है। बावजूद चोर मंसूबे को अंजाम देने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। उसी आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें