डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते मेयर सुनील उनियाल गामा।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने तुनवाला में एक निजी वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में 31 वार्डों में से शेष 15 वार्डों में भी डोर टु डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की शुरूआत की। मेयर गामा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि गीले और सूखे कूड़े का अलग-अलग कर ही कूड़ा वाहन में डालें। इसके लिए क्षेत्रवासियों को 50 रुपये प्रति माह भुगतान करना होगा। मेयर ने कहा कि सभी वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम कटिबद्ध है। इसका उदाहरण है कि शीघ्र ही सभी वार्डों में एलईडी लाइट लगने जा रही हैं। वार्डों में सड़क एवं नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, पार्षद पूजा नेगी, दीपक भार्गव, स्वाति डोभाल, कविंद्र सेमवाल, सुमित पुंडीर, संजीत बंसल, नरेश रावत, रूद्र शर्मा उपस्थित रहे। मा.सि.रि.