अपनी मांगों के समर्थन में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कूच कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को पुलिस ने धरना स्थल के बाहर ही रोक लिया।
इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। शाम को सभी को निजी मुचलके में रिहा कर दिया गया।
पिछले कई दिनों से लगभग दो सौ से ज्यादा मनरेगा कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार दोपहर आंदोलनकारियों का सीएम आवास कूच प्रस्तावित था। लेकिन जुलूस शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।
पुलिस ने कर्मचारियों को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने तीन महिला और 108 पुरुष आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर वाहन में बैठा लिया और सुद्धोवाला जेल में भेज दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके में छोड़ दिया गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें