फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 प्रतिशत में भी बनेगी 'केमेस्ट्री'

Wed, 28 Aug 2013 10:04 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र भी अब बीएससी में केमिस्ट्री पढ़ सकेंगे। बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके छात्रों को भी यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि 60 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को भी केमिस्ट्री विषय आवंटित किया जाएगा।

प्रवेश समिति से संपर्क
अभी तक उन्हीं छात्रों को केमिस्ट्री विषय दिया गया था, जिनका इंटरमीडिएट में 63.2 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले जो भी छात्र तीसरे विषय के स्थान पर केमिस्ट्री लेना चाहते हैं वे 31 अगस्त तक फीस रसीद और इंटरमीडिएट की अंकतालिका के साथ प्रवेश समिति से संपर्क करें।
विज्ञापन


छात्र लंबे समय से केमिस्ट्री में सीट बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत थे। छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय के इस फैसले से सैकड़ों को लाभ मिलेगा।

एमए-एमएससी की काउंसिलिंग 29 को
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमए और एमएससी गणित के लिए काउंसिलिंग 29 अगस्त को 10 बजे से बिड़ला परिसर में आयोजित की जाएगी। गणित विभाग के प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ विभाग में उपस्थित हों।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें