फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की बेटी की शादी, 12 हजार बने घराती

Mon, 11 Nov 2013 01:20 AM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की बेटी की शादी से पूर्व शाही भोज का आयोजन किया गया। इस शाही भोज में मुख्यमंत्री समेत वीआईपी जमावड़े के बीच लगभग 12 हजार लोगों ने शिकरत की।
विज्ञापन


शाही भोज में शामिल सीएम
शाही भोज के लिए तामझाम के साथ ही भारी भरकम खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मौके पर सरकारी अमला भी मुस्तैद रहा। भोज की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। विधायक ने भोज स्थल डाकपत्थर बैराज ग्रांउड के सौंदर्यीकरण पर निधि का भी इस्तेमाल किया।

ग्राउंड के सौंदर्यीकरण पर करीब सात लाख रुपये खर्च हुए। राजनीतिक पंडित शादी से पूर्व इस शाही भोज के कई निहितार्थ निकाल रहे हैं। भोज में सीएम से लेकर पार्टी के आम कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी मौजूद
विभिन्न विभागों के अधिकारी भी भोज में शामिल हुए। फिलहाल इस शाही खर्च को फिजूल खर्चे से जोड़ कर देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू हुए शाही भोज का सिलसिला करीब शाम चार बजे तक चला। सूत्रों की मानें तो भोज पर 8-10 लाख रुपये खर्च किए गए।

दस हजार कार्ड वितरित
इसके लिए करीब 10 हजार निमंत्रण कार्ड बांटे गए थे। लोगों का मानना है कि यह शाहखर्ची बानगी भर थी असली नजारा तो 14 नवंबर को विवाह समारोह में दिखेगा। मुख्य आयोजन 14 नवंबर को दून में होना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें