उधर, इस मामले में बाल संरक्षण आयोग और महिला आयोग दोनों ने भी पुलिस को गंभीरता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दोनों पत्रों को पूर्व में चली आ रही जांच में ही शामिल किया गया है।
पुलिस के अनुसार इन मामलों में विधायक से भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा सकता है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सभी शिकायतों और पत्रों में निष्पक्षता से जांच के निर्देश दिए हैं।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में भाजपा विधायक महेश नेगी व बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष इंदु नौडियाल ने कहा कि विधायक पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
वह मासूम बच्ची और विधायक का डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। जिसे मानकर जांच कराई जाए ताकि वास्तविकता सामने आए। साथ ही पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज की जाए, पीड़िता व उसकी बच्ची को सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा संगठन ने विधायक को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री दमयंती नेगी, जिलाध्यक्ष नूरेसा अंसारी व रीता मौजूद रहीं।