फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधायक महेश नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा पक्ष, कहा- मैं किसी भी जांच को तैयार

Mon, 24 Aug 2020 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कहा, मैं किसी भी जांच को तैयार, मेरे खिलाफ हो रही है साजिश
  • बोले, मुझे फंसाने की साजिश में कुछ कांग्रेसी नेता भी हैं शामिल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने कहा कि मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। मुझे एक महिला द्वारा साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसमें कुछ कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। मैं जल्द ही सभी साक्ष्य लेकर मीडिया के सामने आऊंगा। ये बातें महेश नेगी ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से कहीं। 

विज्ञापन


भगत ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया था। नेगी को रविवार को ही अपना पक्ष रखना था, लेकिन उन्हें सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने को कहा है। नेगी ने कहा कि उक्त महिला पहले भी अन्य लोगों को गलत ढंग से फंसा चुकी है।

उससे जुड़े कई मामले हैं। वे इस संबंध में और साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। वे इन साक्ष्यों को पुलिस को सौंपेंगे। इसके अलावा वे पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं और देते रहेंगे। आरोप लगाया कि पहले इस महिला ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और जब उनकी पत्नी ने इस मामले की एफआईआर कराई तो महिला ने अपने को बचाने के लिए उन पर ही आरोप लगा दिए।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर दे दी। विधायक ने भगत से कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। वहीं, भगत ने बताया कि नेगी ने उन्हें कुछ दस्तावेज भी दिखाए। भगत ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और हम जांच परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

अब तक हाजिर नहीं हुए विधायक पूरन फर्त्याल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने विवादित चार विधायकों को अपना पक्ष रखने को तलब किया था। उनमें से तीन विधायक अपना पक्ष रख चुके हैं। लेकिन लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल अब तक हाजिर नहीं हुए हैं। भगत से जब उनके बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

उनका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस तरह महेश नेगी अखबार की सूचना पढ़कर अपना पक्ष रखने के लिए आए, उसी तरह फर्त्याल भी आ जाएंगे। वहीं, भाजपा उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन के मुताबिक, चैंपियन व कर्णवाल के मामले हल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें