फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक महेश नेगी प्रकरण : आरोप लगाने वाली महिला की मांग पर आयोग ने उपलब्ध कराया वीडियो

Wed, 28 Oct 2020 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाने वाली महिला ने जवाब दाखिल करने के लिए आयोग से वीडियो और समाचार पत्रों की प्रतियां मांगी थीं। आयोग की ओर से बताया गया है कि महिला को समन जारी करते हुए वीडियो उपलब्ध करा दिया गया है। महिला को 10 नवंबर को आयोग में पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


नाबालिग बालिका की गैर कानूनी तरीके से डीएनए जांच कराए जाने के मामले की शिकायत पर आयोग ने महिला और उसके पति को आयोग में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन महिला पूर्व में यह कहते हुए आयोग में पेश नहीं हुई कि उसके खिलाफ जो शिकायत है, उसका जवाब दाखिल करने से पहले उसे, उसकी प्रति दी जाए।

उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो और इस संबंध में समाचार पत्रों की प्रति मांगी थी। कहा कि इसके बाद ही वह आयोग में जवाब दाखिल कर सकेंगी। आयोग की ओर से बताया गया है कि महिला को इसे उपलब्ध कराते हुए 10 नवंबर को आयोग में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें