फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर ने शनिवार को गुजराड़ा करनपुर के मजरा फुलसनी नंदा फार्म में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। राज्य सेक्टर के तहत गांव में करीब 2.50 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा लंबे समय से क्षेत्रीय लोग इस सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण कार्य से 250 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वह समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, अशोक नेगी, संदीप धनाई, वीर सिंह थापा, पूरन सिंह पंवार, वीर सिंह रावत, सतीश, रेनू रावत, ऋतु रावत, विजया देवी, रिंकी देवी, यशोदा देवी, गणेश प्रकाश रावत, अनिल त्यागी, वीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें