श्यामपुर में सड़कों के निरीक्षण के दौरान जलभराव से गुजरते विधायक सहदेव पुंडीर साथ में विभागीय अ?
- फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताते हुए लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत के आदेश दिए।
विधायक को लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर विधायक ने शुक्रवार को लोनिवि के अधिकारियों के साथ श्यामपुर, झिबारेड़ी, नया गांव, पेलियो का निरीक्षण किया। श्यामपुर में सड़कों की हालत बेहद खस्ता मिली। आलम यह था कि विधायक को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। इस पर विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जर्जरहाल सड़कों के कारण बरसात में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान श्यामपुर के पार्षद गोविंद गुसाईं, नरेंद्र किशोर, प्रेम थापा, दरवान बिष्ट, गंगा सिंह, प्रदीप शर्मा, रविंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।