फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का मंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
मसूरी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप--मंत्री कार्यालय -1 ट्रॉफी 
विज्ञापन
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंंत्री ने 800 मीटर की दौड़ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं के स्थान पर अब विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी और जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के नाम से आयोजित की जा रही हैं। यह एक सराहनीय पहल है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, पिट्ठू एवं मुर्गा झपट जैसे खेल शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक स्तर पर विजेता खिलाड़ी आगे चलकर सांसद स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मनोज छेत्री, ज्योति कोटिया, लक्ष्मण सिंह रावत, विष्णु प्रसाद गुप्ता, सारिका खत्री, धीरज ठाकुर, प्रदीप शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी इमरान आदि मौजूद रहे। संवाद

मसूरी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप--मंत्री कार्यालय -1 ट्रॉफी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें