फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बंशीधर भगत बोले: षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया, हरीश रावत को संन्यास लेने की दी सलाह

Mon, 14 Mar 2022 11:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में आने पर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने जैसा उत्साह दिखाया, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं कि उन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को जो जनादेश मिला है, वह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी से चुनाव जीते भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि चुनाव में मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भगत सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय में आने पर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने जैसा उत्साह दिखाया, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं कि उन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को जो जनादेश मिला है, वह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था है। विशेष रूप से महिलाओं ने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की जीत से नए युग का आरंभ हुआ है। यह सरकार लगातार उत्तराखंड में बनी रहेगी, ऐसी कामना है।

चुनाव के दौरान एक विवादित ऑडियो वायरल होने के सवाल पर भगत ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने साजिश की, उन्हें जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया। उन्हें अनुमान से चार हजार ज्यादा वोट पड़े।
विज्ञापन


नेताओं की दिल्ली दौड़ पर उन्होंने कहा कि दिल्ली जाना कोई गुनाह नहीं है। इस तरह की चर्चाएं आम हैं। जो भी निर्णय होगा, मैं और मेरी पार्टी स्वीकार करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उन्होंने संन्यास लेने की सलाह दी। इससे पूर्व उनके प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटी और पक्ष में नारे लगाए।
 
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि देहरादून जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर भगत ने 10 में से 9 सीटों पर पुन: भाजपा की ऐतिहासिक जीत को दोहराया है, इसी उपलक्ष्य में आज उनका भव्य स्वागत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें