फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधूरे शहीद स्मारक का लोकार्पण करने पहुंचे विधायक, पूर्व सैनिकों ने किया बहिष्कार

Fri, 13 Nov 2026 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजाबी कॉलोनी में 17.89 लाख की लागत से बन रहा है स्मारक
विज्ञापन

- समय पर न पहुंचने पर भड़के पूर्व सैनिक, जमकर की नारेबाजी
- पूर्व सैनिकों का आरोप- निर्माण कार्य अधूरा, फिर उद्घाटन की जल्दबाजी क्यों
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी (पोस्ट ऑफिस के पीछे) में बने शहीद स्मारक स्थल के लोकार्पण समारोह में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब पूर्व सैनिकों ने अधूरे निर्माण कार्य और गुणवत्ता को लेकर स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान का कड़ा विरोध किया। विधायक के कार्यक्रम में निर्धारित समय पर न पहुंचने से नाराज पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की और पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछुवादून (पीबीओआर) के नेतृत्व में एकजुट होकर लोकार्पण का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और कमियां दूर करने की मांग उठाई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि इस शहीद स्मारक का निर्माण पिछले करीब ढाई साल से चल रहा है। मौके पर लगे बोर्ड के अनुसार, इसके लिए 17.89 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी भवन का निर्माण पूरा होने के बाद ही उसका उद्घाटन होता है, तो शहीदों के सम्मान में बनाए जा रहे इस स्मारक के लोकार्पण में इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों के सम्मान का दावा करती है, लेकिन अधूरे स्मारक का लोकार्पण करना शहीदों की गरिमा के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचे विधायक, 11:35 बजे किया बहिष्कार का एलान
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पूर्व सैनिकों को सुबह 11 बजे का समय दिया गया था। लेकिन, साढ़े 11 बजे तक कार्यक्रम शुरू ही नहीं हो सका। पहले से ही अधूरे निर्माण को लेकर खफा पूर्व सैनिकों का धैर्य इसके बाद जवाब दे गया। 11:35 बजे संगठन ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का एलान कर दिया।बहिष्कार के दौरान सेवानिवृत्त हवलदार सुरेश नौटियाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), नायब सूबेदार जोगिंदर सिंह चौहान, नायक कुलवंत नागपाल, कैप्टन चंदन सिंह सजवाण, हवलदार कैलाश डोबरियाल, कैप्टन आरएस नेगी, हवलदार द्वारका प्रसाद जोशी, कैप्टन सुरेश चंदेल, कैप्टन ज्ञान सिंह, सूबेदार देवेंद्र रावत, कर्नल जोग और नायक विजय समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
युवाओं को वीर सपूतों से मिलेगी प्रेरणा
विरोध और बहिष्कार के बीच विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण किया और वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान का प्रतीक बनेगा। युवाओं को देश के इन वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। विधायक ने इसके निर्माण के लिए एमडीडीए का आभार भी जताया।
विज्ञापन

यह शहीद स्मारक स्थल सभी सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस के शौर्य का प्रतीक है। जनभावना के अनुरूप इसे बहुत अच्छा बनाया गया है। अभी वीर सैनिकों के नाम की स्टील प्लेट लगनी बाकी है और कुछ सौंदर्यीकरण के कार्य भी होने हैं। यह कार्य एमडीडीए के माध्यम से होगा। एक अलग योजना तैयार की गई थी, लेकिन ठेकेदारों के न्यायालय में जाने से मामला लंबित है। कोर्ट का निर्णय आते ही शेष कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - मुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें