एमकेपी पीजी कॉलेज में 30 अगस्त को छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी संगठनों ने कमर कस ली है। वहीं निर्दलीय भी दमखम से मैदान में उतरे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में एबीवीपी, एनएसयूआई, विकास ग्रुप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की वजह और जीतने के बाद के इरादे जाहिर किए।
अगर आप एमकेपी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में वोट डालने जा रही हैं तो किसी प्रत्याशी के पक्ष में राय बनाने से पहले उसके वादे इरादे पूरी तरह से जान लें। आखिर आप कॉलेज का नेता चुनने जा रहे हैं। ऐसा न हो कि पछताना पड़े।
एबीवीपी को लगातार सातवीं जीत की आस
साक्षी शंकर (बाएं) और मीनाक्षी
- फोटो : AmarUjala
साक्षी शंकर(अध्यक्ष प्रत्याशी) : हम छह साल से जीतते आ रहे हैं। इस बार भी जीत के लिए कोशिश कर रहे हैं। कॉलेज में पार्किंग और कैंटीन की व्यवस्था कराएंगे, एनसीसी को दोबारा लाने का प्रयास करेंगे।
मीनाक्षी(उपाध्यक्ष प्रत्याशी) : हम इस बार भी चुनाव जीते तो कॉलेज में छात्राओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं जुटाने का प्रयास करेंगे। छात्राओं के वेलफेयर के लिए काम करेंगे।
आरती भंडारी(सचिव प्रत्याशी) : हमारा संगठन एमकेपी में छह वर्षों से जीत रहा है। इस बार भी हम वादा करते हैं कि छात्राओं की समस्याएं दूर करने, कैंटीन व पार्किंग की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।
जसलीन कौर(सहसचिव प्रत्याशी) : हमारा संगठन अगर चुनाव जीता तो हम पार्किंग, कैंटीन की समस्या दूर कराने के साथ ही एनसीसी को भी प्राथमिकता देंगे।
वैशाली यादव(विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी)- गत वर्ष मैं कोषाध्यक्ष पद पर जीती थी। संगठन ने दोबारा मौका दिया है, तो छात्रा हितों में काम करूंगी।
देखें वीडियो
http://vidgyor.com/live/<wbr />vod/auw.html#0_1m6i5erz</a>" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0">
विकास ग्रुप : इस बार ज्यादा वोट की उम्मीद
पूजा राठौर (बाएं) और सोफिया धीर
- फोटो : AmarUjala
पूजा राठौर(अध्यक्ष प्रत्याशी) : चार साल से विकास ग्रुप एमकेपी में लड़ रहा है। हम चाहते हैं कि इस बार पहले से ज्यादा वोट और सपोर्ट मिले। अगर ऐसा हुआ तो हम निश्चित तौर पर कॉलेज में सफाई व्यवस्था बनाएंगे, कैंटीन और पार्किंग की समस्या दूर कराएंगे। पार्किंग का शुल्क कॉलेज की फीस में एडजस्ट कराने पर काम करेंगे।
सोफिया धीर(उपाध्यक्ष प्रत्याशी) : मैं विकास ग्रुप से चुनाव लड़कर छात्राओं की समस्याएं दूर करने का प्रयास करूंगी। सफाई व्यवस्था बनवाएंगे। एनसीसी दोबारा लाने को काम करेंगे।
शिवानी चमोली (विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी) : विवि से कई सूचनाएं आती हैं लेकिन कॉलेज तक समय से नहीं पहुंचती हैं। बच्चे परेशान होते हैं। बच्चे सपोर्ट करेंगे तो विवि से जुड़ी समस्याएं दूर कराऊंगी।
शिवा (सचिव प्रत्याशी) : कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड होना चाहिए। हम छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए काम करेंगे। कॉलेज के बाहर की सड़क पर भी पुलिस से व्यवस्था बनवाएंगे।
लक्ष्मी पांडे (सहसचिव प्रत्याशी) : हम छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग शुरू कराएंगे, ताकि छात्राएं निडर होकर कॉलेज आएं। इसके अलावा बीकॉम और एमकॉम की कक्षाएं नियमित कराने का प्रयास करेंगे।
एनएसयूआई : पांच साल बाद वापसी
कविता
- फोटो : AmarUjala
कविता (अध्यक्ष प्रत्याशी) : हमारा संगठन पांच साल बाद एमकेपी में चुनाव लड़ रहा है। अगले साल से पूरा पैनल कॉलेज में उतारेंगे। हम यहां पार्किंग व कैंटनी की समस्या दूर करने के साथ ही कैंपस को वाईफाई युक्त बनाने पर काम करेंगे।
देखें क्या है एनएसयूआई का प्लान
http://vidgyor.com/live/&lt;wbr /&gt;vod/auw.html#0_trw61pa1&lt;/a&gt;" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0"&gt;
निर्दलीय : काम के दम पर जीत की आशा
नसरीन अंसारी (अध्यक्ष प्रत्याशी) : गर्ल्स की पार्किंग की समस्या दूर कराएंगे। कैंटीन नहीं है। बार-बार बाहर जाना पड़ता है। छात्राओं की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कराएंगे, अध्यक्ष बनी तो हेल्प करूंगी।
http://vidgyor.com/live/<wbr />vod/auw.html#0_w5dr5my4</a>" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0">
हमें बताएं अपनी समस्या
अगर आप डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं और कॉलेज में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो हमें कॉल कर बता सकते हैं। हम आपकी समस्या पर आपके छात्र नेताओं से सवाल पूछेंगे। हमें 8392922180 पर वॉट्स ऐप करें।