फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत काला बने मिस्टर उत्तराखंड

Tue, 14 Oct 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वीं स्व. देवी लाल साह राज्य स्तरीय मिस्टर उत्तराखंड चैंपियनशिप का खिताब विनीत काला ने जीता।
विज्ञापन


सांसद केसी सिंह बाबा ने किया पुरस्कृत
उन्हें पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए नगद धनराशि और मेडल और ट्राफी प्रदान की गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने पुरस्कृत किया।

शैले हाल में आयोजित टाप टेन प्रतियोगिता में विनीत काला पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर देहरादून के मुकुल तोमर, तीसरे स्थान पर देहरादून के मनीष चौधरी रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून के गौरव कोहली, हल्द्वानी के रईस वारसी, रुद्रपुर के नरेश सरकार, देहरादून के योगदिव्य रावल, हल्द्वानी के नीरज पांडे, देहरादून के अभिषेक बिष्ट और देहरादून के सचिन सिंह ने जीत दर्ज की। इन सभी खिलाड़ियों को नगद धनराशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मिस्टर एशिया रहे राहुल बिष्ट ने शरीर शौष्ठव का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। उन्हें संस्था ने पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल समेत एएन सिंह, राहुल बिष्ट, बृज शाह, हरीश साह, दीप साह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। अंत में एसोसिएशन के महासचिव जेएस बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें