फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के मुकेश बने मिस्टर उत्तराखंड

Wed, 04 Mar 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 15वीं मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब हरादून के मुकेश रावत के नाम रहा।
विज्ञापन


विकासनगर के लवलेश शर्मा मसलमैन ऑफ उत्तराखंड चुने गए। विकासनगर के ही दीक्षांत गाबा मोस्ट इम्प्रूव्ड बॉडी बिल्डर चुने गए। तीनों विजेता अगले माह हल्द्वानी में होने वाली मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका के टाउन हाल में किया गया। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता संजय किशोर ने किया। प्रतियोगिता के दौरान मिस्टर इंडिया रहे अमित क्षेत्री ने सौष्ठव कला का प्रदर्शन कर सबको रोमांचित किया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मुकेश पाल, हिमाचल बॉडी बिल्डिंग के प्रेजीडेंट जग्गी सिंह और कोच बलदेव राज शामिल रहे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जिलों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। संचालन देहरादून बॉडी बिल्डिंग के सचिव अमित ध्यानी ने किया।
विज्ञापन


मौके पर प्रदीप महावर, रमेश नेगी, वीरेंद्र सिंह बॉबी, रोहित जोशी, रिक्की बजाज, अमर सिंह ठाकुर, यमन चौधरी, शहनवाज, शिवम वालिया, हनी, यश डोगरा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें