फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को 2.5 लाख पौधे लगाकर होगा मिशन ऋषिपर्णा का आगाज

Fri, 20 Jul 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tree plantation - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मिशन ऋषिपर्णा का आगाज रविवार को ढाई लाख पौधों को लगाने के साथ किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि सीएम केरवां गांव से रिस्पना पुनर्जीवीकरण का शुभारंभ करेंगे। पौधरोपण का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चलेगा। मुख्य कार्यक्रम केरवां गांव के अलावा मोथरोवाला में भी होगा। यहां पर एक सद्भावना पार्क का निर्माण किया जाना है। बताया गया कि 416 स्कूलों के बच्चों को 1.5 लाख पौधे वितरित कर दिए गए हैं।

बच्चे पौधे लगाकर सेल्फी लेंगे और दिए गए कार्ड पर दर्ज करेंगे। सेल्फी और कार्ड अपने स्कूल में जमा करेंगे। स्कूल से ये कार्ड जिला प्रशासन में आएगा। जिला प्रशासन से मुहर लगाकर सत्यापित करने के बाद कार्ड वापस छात्र या छात्रा को दे दिया जाएगा। इन सभी को ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव (सिंचाई) आनंद बर्द्धन, सचिव (पेयजल) अरविंद सिंह ह्यांकी, डीएम देहरादून मुरुगेशन, इको टास्क फोर्स, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें