फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता फौजी का शव बदरीनाथ हाईवे पर खाई में मिला, कुछ दिन पहले गया था ससुराल

Tue, 24 Nov 2020 09:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

तीन दिन से लापता एक फौजी की कार बदरीनाथ हाईवे पर टंगणी के पास करीब 100 मीटर नीचे खाई में मिली। पुलिस ने खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह कुछ दिन पहले ही देहरादून से अपने ससुराल आया था।

विज्ञापन


किशोर सती (34) पुत्र गोपाल दत्त सती, मेहुवाला माफी (तेलपुर चौक) थाना पटेलनगर, देहरादून कुछ दिन पूर्व पत्नी और बच्चों सहित पीपलकोटी के समीप मायापुर में अपने ससुराल आया था। 22 नवंबर की शाम को किशोर ने अपनी कार से जोशीमठ जाने की बात कही थी।


तभी से वह लापता था। मोबाइल से भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था और परिजन उसकी खोज में जुटे थे। मंगलवार को टंगणी गांव के ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे पर खाई में एक कार गिरी होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम खाई में उतरी और कार से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव किशोर सती का ही था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना रविवार रात लगभग 11 बजे की है। एसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

मजदूर पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय के निकट तिलोथ मार्ग पर बिजली का खंभा लगाने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऊर्जा निगम के ठेकेदार की ओर से तिलोथ मार्ग पर बिजली का खंभा लगाने का कार्य करवाया जा रहा था।

इस दौरान अचानक बिजली का एक खंभा गिरा और काम कर रहे मजदूर चौकट शाह उम्र 45 वर्ष मोतिहारी बिहार के सिर पर जा लगा। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर लंबे समय से ज्ञानसू उत्तरकाशी क्षेत्र में रह करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें