फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का शव खाई से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी। तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव हेडसू के समीप खाई में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह राणा (55) पुत्र बद्री राणा निवासी सैंज तहसील त्यूनी बीती दो मार्च को घर से त्यूनी बाजार के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को शव हेडसू के पास खाई में मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छह बच्चे हैं। वह खेतीबाड़ी करते थे। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भिजवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें