फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां से परेशान बच्ची घर से भागी, पुलिस ने पकड़ा तो रोकर सुनाई दर्दभरी कहानी

Thu, 20 Jul 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद न‌िवासी 13 साल की एक बच्ची अपनी सौतेली मां से परेशान होकर घर से भाग न‌िकली। लेक‌िन जब पुल‌िस ने उसे पकड़ा तो वह रोने लगी। बार-बार पूछने पर जब क‌िशोरी ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुल‌िस का द‌िल भी पसीज गया।
विज्ञापन


आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद की एक किशोरी को बरामद किया है। आरपीएफ के मुताबिक किशोरी सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल आई थी। ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गई।

किशोरी के परिजनों को सूचना देकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।  बृहस्पतिवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश पुलिसकर्मी एलपी जोशी के साथ स्टेशन का भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रोते हुए बोली, मां मुझे प्यार नहीं करती

उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो पर एक किशोरी परेशान हालत में बैठी दिखाई दी। पूछताछ करने पर वह रोने लगी। उसने बताया क‌ि उसकी मां उसे हर वक्त सुनाती रहती है।

डांटती भी है और मारने के ल‌िए कहती रहती है। इसल‌िए वह घर से न‌िकल आई। पुल‌िस नाबालिग को आरपीएफ थाने ले आए। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम चांदनी (13)  पुत्री मनोज निवासी गुड़गांव जिला मुरादाबाद बताया।

​आरपीएफ निरीक्षक अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि किशोरी की बरामदगी की जानकारी मुरादाबाद पुलिस एवं परिजनों को देकर उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें