फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: धारचूला के होटल से मिले जिला और क्षेत्र पंचायतों के गायब 35 सदस्य

Mon, 28 Oct 2019 12:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चमोली जिले के 35 नवनिर्र्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमांत धारचूला के एक होटल में मिले। अधिकतर सदस्यों को बिना आईडी के होटल में ठहराने पर पुलिस ने होटल स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस प्रशासन ने पंचायत चुनावों में सदस्यों की खरीद फरोख्त की आशंका जताते हुए रिपोर्ट चमोली जिला प्रशासन को भेज दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को बड़ी संख्या में कुछ लोगों के एक होटल में ठहरने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल में केवल चार ही लोगों की आईडी रखी गई थी, जबकि होटल में 35 लोग ठहरे थे। पूछताछ में इन सभी लोगों के चमोली जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य होने की बात पता चली। पुलिस ने पंचायत चुनावों में खरीद फरोख्त की आशंका जताते हुए इन सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि ये सदस्य घूमने के लिए यहां आए हैं और इनका नेपाल घूमने का प्रोग्राम भी था। 

पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने इतनी बड़ी संख्या में सदस्यों के सीमांत में होने की विस्तृत रिपोर्ट चमोली जिला प्रशासन को भेज दी। बिना आईडी के होटल में ठहराने पर पुलिस ने होटल स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान कर दिया। चुनाव जीतने वाले जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के टूर पर होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें