फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति शुक्ला के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज

Thu, 10 Dec 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं मिस उत्तराखंड का ताज अदिति शुक्ला के सिर सजा है। फर्स्ट रनरअप शिवांगी गर्ग और सेकेंड तानिया वालिया रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को फिनाले जीतने के लिए प्रतिभागियों ने पूरी ताकत झोंकी। फिनाले के लिए एथनिक, वेस्टर्न और गाउन वर्ग में तीन राउंड हुए। प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

बुधवार को हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटर में मिस उत्तराखंड के फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। तीन राउंड में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जादू बिखेरा। ब्यूटी और टैलेंट से भरपूर प्रतिभागियों ने जजों को भी निर्णय लेने में असमंजस में डाल दिया। अंत में जजों ने कड़ी चुनौतियों पर खरी उतरने वाली मिस उत्तराखंड चुनी। प्रतियोगिता का आयोजन सिनमिट कम्यूनिकेशन की ओर से किया गया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शैलेजा तिवारी मिस कंनजेनिलिटी, सलोनी मेहरा व रश्मि ध्यानी मिस फोटोजेनिक, अवनीत कौर व सिमरन कपूर ब्यूटिफुल आइज, आयुषि सजवाण व अदिति शुक्ला मिस ब्यूटीफुल स्माइल, आकांक्षा गुप्ता मिस ब्यूटिफुल हेयर, शिवांगी गर्ग मिस कैटवॉक, मिस टैलेंटेड तानिया वालिया और सोनल डिमरी रहीं।

इसी मिस बॉडी ब्यूटीफुल गौरी मेहता व मिस रेडियंट स्किन ऐश्मा शुक्ला चुनी गई। मिस फ्रेश फेस माधुरी डिमरी, मिस डांसिंग क्वीन आकांक्षा गुलाटी व सिमरन आहुजा बनी। मिस टेन ज्योति गुलाटी, मिस बॉलीवुड प्रियदर्शी जुगरान व तानिया वालिया बनी, मिस मीडिया च्वाइस आयुषि दुग्गल, मिस एडवेंचरेस रुचिका तोमर व प्रिया शाह बनी।
विज्ञापन


मिस स्टाइल आइकन रश्मि ध्यानी, मिस फैशन दिवा अवनित कौर, मिस एवसम लैग्स सौम्या फुलोरिया व शिवानी सिंह बनी। मिस टेडिशनल प्रीति शर्मा व स्नेहा श्रीवास्तव बनी, मिस पॉपुलर सैल्फी ऑन फेसबुक पूजा ढौंढियाल चुनी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें