फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की 'सुंदरियों' के लिए 2015 होगा खास

Tue, 06 Oct 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाला मिस उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले कुछ खास होगा। आयोजन के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अब तक की सभी दस मिस उत्तराखंड का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मिस उत्तराखंड के फर्स्ट लुक का आयोजन कराया गया। फर्स्ट लुक के माध्यम से 32 प्रतिभागियों को मीडिया से रूबरू कराया गया। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में सिन्मिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फर्स्ट लुक में पहली बार ऐसा हुआ कि पहले की मिस उत्तराखंड को बुलाया गया।

इससे पहले, पहले दिन कभी किसी मिस उत्तराखंड को नहीं बुलाया गया। इस बार पहले ही दिन मिस उत्तराखंड 2007 स्वाति सेमवाल पहुंचीं। प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन राउंड के जरिए अपना-अपना परिचय दिया। आयोजक दलीप सिंधि ने बताया कि नवंबर माह में इसका ग्रैंड फिनाले होगा।
विज्ञापन


तब तक अलग-अलग राउंड होते रहेंगे। ग्रैंड फिनाले में इस बार अब तक की दस मिस उत्तराखंड को बुलाया गया है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। राजीव मित्तल ने बताया कि सभी सेलिब्रिटीज इस समय सीरियल्स, विज्ञापनों और फिल्मों आदि में व्यस्त हैं। सभी ने यहां आने की इच्छा जाहिर की है।

ये दस सेलीब्रिटी पहुंचेंगी दून
वर्ष 2005- अवंतिका मोहन
वर्ष 2006- लावाण्या त्रिपाठी
वर्ष 2007- स्वाति सेमवाल
वर्ष 2008- पंखुड़ी मुलासी
वर्ष 2009- आशा नेगी
वर्ष 2010- बहार कौर
वर्ष 2011- तानिया नेगी
वर्ष 2012- प्रिया जैन
वर्ष 2013- ख्याति शर्मा
वर्ष 2014- चितवन जैन

ये हैं प्रतिभागी
अदिति शुक्ला, आकांक्षा गुलाटी, आकांक्षा गुप्ता, अवनीत कौर, आयुषी दुग्गल, आयुषी सजवाण, दीपांजलि थापा, एष्मा शुक्ला, गौरी मेहता, ज्योति गुलाटी, माधुरी डिमरी, नैना वर्मा, नैनसी कौर, पूजा ढौंडियाल, प्रिया शाह, प्रीति शर्मा, प्रियदर्शी जुगरान, रश्मी ध्यानी, रुचिका तोमर, सलोनी मेहरा, सौम्या, शैलजा, शालिनी, शिवानी, शिवांगी, सिमरन कपूर, सिमरन आहूजा, स्मृति, स्नेहा, सौम्या शर्मा, सोनल डिमरी, तान्या वालिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें