आप भी बन सकती हैं मिस उत्तराखंड-2014। कांटेस्ट नजदीक है और इसके लिए आवेदन भरे जाने शुरू हो गए हैं। सिन्मिट कम्युनिकेशन की ओर से कराए जाने वाले इस कांटेस्ट के आवेदन फार्म वेबसाइट या राजपुर रोड स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस बार कांटेस्ट की खास बात ये रहेगी कि वर्ष 2005 से अब तक की सभी मिस उत्तराखंड यहां पहुंचेंगी। सिन्मिट कम्युनिकेशन के निदेशक दलीप सिंधि ने बताया कि सभी विजेता मुंबई में व्यस्त हैं, इसके बावजूद वह कांटेस्ट में पहुंचने के लिए खुद आना चाहती हैं। अधिकतर से बात भी हो गई है।