फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एशिया पैसीफिक वर्ल्ड में उत्तराखंड की धमक

Mon, 02 Jun 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस एशिया पैसीफिक वर्ल्ड प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पौड़ी की अनुकृति गुसाईं पांचवीं स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


करीब एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता में विजेताओं के चयन में लोगों के वोट को भी आधार बनाया गया। अनुकृति ने वोटिंग के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप-5 में जगह बना चुकी अनुकृति को साउथ कोरिया में हुई मिस एशिया पैसीफिक वर्ल्ड में भागीदारी के लिए चुना गया था।

80 देशों की सुंदरियों के बीच हुआ मुकाबला

अनुकृति के अनुसार इस प्रतियोगिता में करीब 80 देशों की सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के लिए अनुकृति ने दिल्ली में ट्रेनिंग ली थी।

प्रतियोगिता में एक राउंड वोटिंग के आधार पर प्यूपिल च्वाइस अवॉर्ड भी रखा गया था। 31 मई को हुए ग्रैंड फिनाले में अनुकृति टॉप-5 और चौथी रनरअप रहीं।

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अनुकृति ने फेसबुक के जरिए इस उपलब्धि का श्रेय उत्तराखंड के लोगों को दिया।
विज्ञापन

जीता सबका दिल

ग्रैंड फिनाले में अनुकृति ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी। चमचमाती ड्रेस में कैटवॉक से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

टॉप-5 में जगह बनाने पर उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मिस म्यांमार प्रतियोगिता की विजेता रहीं।

मिस कोरिया प्रथम रनअप, मिस मकाऊ द्वितीय, मिस फिलिपिंस तृतीय, मिस थाइलैंड पांचवीं रनरअप रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें