राजस्थान में आठ दिसंबर को भी हुई थी वारदात
पुलिस ने एटीएम काटने की घटना के चलते आसपास के राज्यों से भी बदमाशों की तलाश को संपर्क साधा है। इस दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने इसी तरह की वारदात आठ दिसंबर की रात राजस्थान के कठपुतली जिले में भी की थी। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही कि राजस्थान और हरियाणा के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
बैंक अधिकारियों ने पीछे खींचे हाथ
एटीएम काटकर लाखों की नकदी चोरी में तहरीर देने की बात आई तो बैंक अफसरों ने हाथ पीछे खींच लिए और एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसी पर जिम्मेदारी डाल दी। एजेंसी ने भी तहरीर देने से इन्कार कर दिया। इस पर देर रात हल्का दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज हो पाया।
मुजफ्फरनगर में मिली स्कॉर्पियो की आखिरी लोकेशन
पुलिस और सीआईयू टीम ने शनिवार की रात से लेकर रविवार तक रुड़की से लेकर मुजफ्फरनगर तक करीब ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में स्कॉर्पियो की आखिरी लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली। पुलिस अब मुजफ्फरनगर से आगे तक गाड़ी को चिह्नित कर रही है।