दबंग परिवार को बेरहमी से पीटते रहे। बीच बचाव कराने आई परिवार की महिलाओं से भी दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट होता देख गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी।
लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपने घरों से फरार हो गए। हमले में परिवार की एक युवती आयशा समेत मेशर, गुलशेर व उमेर घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में उपचार कराने के बाद पीड़ित परिवार की ओर से दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।