फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शर्मनाक...महिला बाइक राइडर से अभद्रता, युवकों ने उतारे कपड़े, अश्लीलता की हदें पार...कैमरे में कैद

Mon, 16 Jun 2025 02:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

महिला बाइक राइडर से अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। युवकों की शर्मनाक हरकतें कैमरे में कैद हुई हैं।
विज्ञापन
महिला राइडर से की अभद्रता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला बाइक राइडर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अश्लील हरकतें की गईं, वो भी कैमरे के सामने। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के नंबर वाली वैन में सवार कुछ युवकों ने महिला बाइक राइडर को देखकर अपने कपड़े उतार दिए और उसे अश्लील इशारे करने लगे।

विज्ञापन


महिला राइडर ने पूरी घटना का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया, जिसमें वह यह कह रही है कि देवभूमि में इस तरह की अश्लील हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वीडियो में वैन का नंबर भी स्पष्ट दिख रहा है, इसके बावजूद अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। युवक बेखौफ होकर वाहन से आगे-आगे चलते रहे और राइडर का पीछा करते हुए हरकतें करते रहे। 

ये भी पढ़ें...फिर सिसका केदारनाथ:  जले हुए शव...राख में बदले सपने, 44 जवानों ने किया रेस्क्यू पूरा, दहला देने वाला था मंजर

पुलिस का कहना है कि महिला राइडर की तरफ से थाने या चौकी में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जाएगी और वीडियो के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें