बस पुल पर झूलते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बस से श्रद्धालुओं को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि सुबह एक बस वैष्णो देवी से करीब 50 श्रद्धालुओं के लेकर हरिद्वार जा रही थी। रास्ते में वह इमलीखेड़ा के पास नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ झूल गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।
सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद हरिद्वार स्नान करने के लिए जा रहे ते। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया सामने आ रहा है कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।