फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ते को तोड़ती हुई खाई में लटकी जम्मू-कश्मीर के तीर्थयात्रियों की बस, फिर ऐसे बची सबकी जान

Sun, 17 Jun 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन

उत्तराखंड के बाड़वाला-जुड्डो संपर्क मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब जम्मू-कश्मीर के चारधाम यात्रियों से भरी एक बस हथियारी स्थित डैम साइट के पास एक कार से टकराने के बाद पुश्ते को तोड़ते हुए खाई में कुछ दूरी पर जाकर अटक गई।

विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में 34 यात्री सवार थे। जिनमें से 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्री उधमपुर(जम्मू कश्मीर) के रहने वाले हैं। घटना रविवार की दोपहर करीब 1 बजे की है।        

जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर यमुनोत्री जा रही थी। डैम साइट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए खाई में कुछ दूरी पर जा कर अटक गई।

विज्ञापन

bus accident
बस के खाई में गिरते ही उसमें मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बस के खाई में गिरते ही आसपास रहने वाले लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पास ही हथियारी डैम साइट से उत्तराखंड जल विद्युत निगम की एंबुलेंस को बुलाया गया। स्सके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।       
विज्ञापन

ये हुए घायल

bus accident
दुर्घटना में संतोष कुमारी(59) पत्नी विश्वनाथ, योगराज(63) पुत्र हरीराम, सुदेश्वरी देवी (63) पत्नी जोगराज, ओम प्रकाश(70) पुत्र शिवराम, शंकरी देवी पत्नी(62) ओम प्रकाश, सत्या देवी(49) पत्नी हंसराज, संतोषी कुमारी(53) पत्नी अशोक, कमला(55) पत्नी योगराज, सत्या देवी(60) पत्नी मोहन लाल, मोहनलाल(76) पुत्र जगतनाथ, प्रेमनाथ(76) पुत्र सुखराम, विरेंद्र कुमार(36) पुत्र बिशनदास, सत्या देवी(62) पत्नी बोधराज, हंसराज शर्मा(64) पुत्र स्व. हरिराम शर्मा, शंकरदास(65) पुत्र रामशरण, दौलतराम(77) पुत्र अमरनाथ सभी निवासी उधमपुर जम्मू कश्मीर घायल हो गए।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें