फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 May 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी इलाके की एक किशोरी ने दुष्कर्म से आहत होकर खुद को\ आग लगाकर जान देने की कोशिश की। बुरी तरह झुलसी और अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बुधवार को पुलिस को यह बयान दिया। बयान के आधार पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए मुनस्यारी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र की 17 साल की किशोरी के साथ 29 अप्रैल को एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इससे आहत किशोरी ने अगले दिन खुद को घर में बंद कर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने उसे बचा तो लिया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई।

Trending Videos
विज्ञापन

किशोरी को यहां एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाने की महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर ने किशोरी का बयान लिया। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाथू राम ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा।

एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि धारा 376, पॉक्सो एक्ट, 323, 504, 506 के तहत नाथू राम के खिलाफ जीरो मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें