फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0: देहरादून में ठेके खुलने के बाद तीन दिन खुलेआम चला ओवररेटिंग का खेल

Wed, 06 May 2020 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आबकारी विभाग ने खानापूर्ति के लिए तीसरे दिन की कार्रवाई, एक ठेके का चालान
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में शराब की दुकानों पर लोगों से खुलेआम ओवररेटिंग पर तीसरे दिन विभागीय अधिकारियों की आंखें खुली हैं। तमाम शिकायतों के बाद बुधवार को जब आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दौड़ लगाई तो खानापूर्ति के लिए सिर्फ एक जगह ओवररेटिंग पकड़ सके। ऐसे में उस ठेके का चालान काट दिया गया। इस बार शराब के दामों में कमी की गई है, जिससे एक बोतल पर 100 से लेकर 200 रुपये तक कम हुए हैं। ऐसे में नए रेट पर ही शराब बेची जानी थी लेकिन ठेका संचालकों की मनमानी जारी रही है।

विज्ञापन


40 दिन बाद सोमवार को ठेके खुलते ही खुलेआम पुराने दामों पर ही शराब बेचनी शुरू कर दी। सोमवार और मंगलवार को पुराने दामों पर शराब बेची गई। इसकी पुलिस और विभाग से शिकायतें भी की गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीसरे दिन जब शिकायतों का अंबार लगा तब विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि बुधवार को पटेलनगर में ठेके पर अधिक दाम वसूले जा रहे थे। ऐसे में उसका चालान कर दिया गया है। इसके साथ ही दर्शनी गेट और प्रेमनगर में भी निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

कारोबारी और अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ खेल अब तक हुई शराब की बिक्री के दौरान शराब कारोबारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चाएं हैं। मार्च में नौ दिन ठेके नहीं खुले।

यदि यह स्टॉक उन्हें नए दामों पर बेचना पड़ता तो नुकसान भी उठाना पड़ता। ऐसे में चर्चा है कि 100 से 200 रुपये प्रति बोतल का यह खेल विभाग और कारोबारियों की मिलीभगत से खेला गया। दो दिनों तक विभागीय अमले के ठेकों पर मौजूद होने के बावजूद भी ओवर रेटिंग हुई। शिकायतें तमाम जगहों से आईं, लेकिन बुधवार को कार्रवाई सिर्फ एक जगह हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी आड़ में फायदा उठाने को जो खेल खेला गया वह विभागीय अधिकारी और कारोबारी अच्छे से खेल गए।

प्रेमनगर में ओवररेटिंग का विरोध में ठेके पर हुआ हंगामा
प्रेमनगर में बुधवार को ओवररेटिंग का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद मौके पर पहुंची विभाग टीम ने जांच के नाम पर खानापूर्ति कर लोगों को शांत कराया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी दूर रखा गया ताकि सच्चाई सामने न आ सके। वहां से शराब खरीदकर निकले कई लोगों ने बताया कि ठेके में खुलेआम ओवररेटिंग हो रही है। विरोध करने पर कर्मचारी शराब देने से मना कर देते हैं और वहां से भगा देते हैं। ऐसे में काफी देर तक लाइन में लगने के बाद लोगों को मजबूरन ज्यादा दाम देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें