किशोरी को यहां एसटीएच में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाने की महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर ने किशोरी का बयान लिया। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाथू राम ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा।
एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि धारा 376, पॉक्सो एक्ट, 323, 504, 506 के तहत नाथू राम के खिलाफ जीरो मुकदमा दर्ज किया गया है।