राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड स्थित एक कोठी में किशोरी से बाल श्रमिक के रूप में घरेलू कार्य कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर जिला टास्क फोर्स ने किशोरी को मुक्त कराकर चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार को राजपुर थाने में जिला टास्क फोर्स (श्रमिक) के सदस्य संदीप पंत ने इस बारे में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि राजेश्वर नगर फेस पांच, सहस्त्रधारा रोड में कफील अहमद खान द्वारा अपने घर पर नाबालिग श्रमिक से काम करवाया जा रहा था। जांच में पता लगा कि अलीगढ़, उप्र निवासी इस किशोरी को मोहम्मद शाहिद नाम के शख्स द्वारा वहां काम के लिए भेजा गया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम, बंधित श्रम प्रणाली उत्साह धन अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है।