फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम जुगत भिड़ाई पर कोई काम न आई, पैसिफिक मॉल प्रबंधन से टैक्स वसूली को टीम गठित

Sat, 18 Jan 2020 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्थानीय कोर्ट व हाईकोर्ट से भी नहीं राहत
  • सेल्फ असेसमेंट में दी थी हाउस टैक्स में गलत जानकारी
  • नगर आयुक्त ने जुर्माने समेत लगाया 4.89 करोड़ रुपये हाउस टैक्स
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेल्फ एसेसमेंट (स्वकर निर्धारण प्रपत्र) में गड़बड़ी करने के मामले में नगर निगम ने पैसिफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड से हाउस टैक्स वसूली को टीम गठित की है। यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के आदेश के तहत की गई है। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने शहर के 50 प्रतिष्ठानों द्वारा भरे गए सेल्फ असेसमेंट फार्म की जांच कराई थी। जिनमें से पैसिफिक मॉल प्रबंधन समेत 15 प्रतिष्ठानों द्वारा सेल्फ असेसमेंट में गड़बड़ी करने की बात सामने आई थी। जिस पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पैसिफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. कंपनी द्वारा भरे गए सेल्फ असेसमेंट फॉर्म का भौतिक सत्यापन कराया था। जिसमें काफी बढ़े स्तर पर टैक्स की हेराफेरी की गई थी।

मॉल का एरिया काफी अधिक है, लेकिन असेसमेंट कम किया गया था। जिसके बाद नगर आयुक्त ने बीते छह दिसंबर को खुद मामले की सुनवाई की। उन्होंने पैसिफिक कंपनी को टैक्स में आ रहे अंतर को चार गुना जुर्माने के साथ 4,89,92,032 रुपये जमा करने के आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद पैसिफिक प्रबंधन सिविल कोर्ट गया था, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने छह जनवरी तक निगम में टैक्स जमा करने के आदेश दिए थे। इसके बार प्रबंधन हाईकोर्ट गया, जहां न्यायाधीश ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। 

टीम में ये अधिकारी शामिल 

टीम में उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सहायक नगर आयुक्त विजलदास बागसान, कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली व पूनम रावत, विनय प्रताप सिंह, एई जयप्रकाश रतूड़ी, टैक्स इंस्पेक्टर अनिरुद्ध चौधरी व सुधा यादव और जेई एसएस नेगी शामिल हैं। 

न्यायालय के आदेश का पालन कराने की कड़ी में टीम गठित की गई है। टीम को पैसिफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. कंपनी से जल्द जुर्माने के साथ तय धनराशि को वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें