फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। तहसील क्षेत्र के एक गांव में युवक पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए युवती के भाई ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके मामले को नियमित पुलिस को सौंपने के लिए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल ने बताया पीड़िता के भाई ने तहरीर में आरोप लगाया है उसकी बहन को गांव का ही एक युवक विगत 2 जून को भगा कर ले गया। आरोप है इस दौरान युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया युवती वर्तमान में पढ़ाई कर रही है और नाबालिग है। युवती के भाई ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार ने बताया आरोपी युवक के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है और केस को नियमित पुलिस में ट्रांसफर करने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें