साउथ इंडियन बैंक घोटाला प्रकरण में हुई मनी लॉंड्रिंग के मामले में उत्तराखंड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिनोचा फर्नीचर पर शिकंजा कस दिया है। फर्म के दून स्थित मोती बाजार में आठ शो रूम अटैच कर लिए हैं। किस तरह काले धन को सफेद धन में बदला जाता है? जानने के लिए पढ़ें...
शो रूम और इसके पीछे बने गोदामों को ईडी ने सील करके अपना ताला लगा दिया। इस प्रकरण से संबंधित दून और हरिद्वार स्थित परिसरों को अभी अटैच किया जाना है। ईडी ने मिनोचा फर्नीचर की अभी साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति अटैच की है।
ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर पीके चौधरी की अगुवाई में अफसरों की टीमों ने गुरुवार सुबह मोतीबाजार स्थित मिनोचा फर्नीचर के शो रूमों को सील किया।
ईडी का कहना है कि मनी लॉड्रिंग एक्ट-2002 के सेक्शन 8(4) के तहत संपत्ति अटैच की गई है। 34 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का मामला है। अभी तक सिर्फ साढ़े ग्यारह करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। इस मामले में अभी और कार्रवाई होनी बाकी है।
ईडी ने दो दिन पहले नोटिस दिया और आज (गुरुवार) कब्जा ले लिया। नोटिस मिलने के बाद शो रूमों और गोदाम से सामान हटा लिया था।
- संजय मिनोचा, फर्म मालिक