विकासनगर। सिंचाई खंड कालसी के उपखंड त्यूणी, चकराता और कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को पुनः दुर्गम क्षेत्र का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस पर कर्मचारियों ने जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया।
कर्मचारियों ने बताया मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तराखंड के माध्यम से जारी आदेश में 9 जून 2025 के पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित सेवाओं को दुर्गम क्षेत्र के अंतर्गत शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए रघुनाथ सिंह नेगी लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष संजीव पाल, हिमांशु मित्तल, रवि कुमार साहू, योगेंद्र रावत, भगत सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश यादव, शोभना, प्रीति, शिखा चौहान, भावना पंवार, सौरव कुमार, शाइस्ता आदि उपस्थित रहे।