फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटियों ने चांदी की पेटारी नाग देवता को भेंट की

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। खत विशाइल के मुंडवाण गांव में शनिवार को नाग देवता का जागड़ा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव की 157 बेटियों ने चंदा एकत्र कर चांदी की पेटारी नाग देवता को समर्पित की। ग्रामीणों ने चांदी का डोरिया और देव छड़ी भी मंदिर में स्थापित की। दशकों पुराने नाग देवता मंदिर का दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण कराया था। शनिवार को नए मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ। बाद में इन्हें मंदिर में विराजमान किया गया। इससे पहले सुबह इन्हें यमुना में स्नान कराया गया। महिलाओं ने गांव की खुशहाली और शांति की कामना की। मंदिर समिति अध्यक्ष टीकाराम ने बताया, चांदी की पेटारी बेटियों की पहल पर बनी। जागड़े में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें