फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक में फंसी मंत्रीजी की पत्नी तो ड्राइवर ने मचा दिया कोहराम

Tue, 13 Mar 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून में ईसी रोड पर यातायात दबाव के बीच एक मंत्री की पत्नी के कार चालक और सिपाही के बीच गरमागरमी से हंगामा हो गया।

विज्ञापन


अभद्रता की शिकायत पर डीआईजी यातायात केवल खुराना ने सीओ जया बलूनी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हकीकत जानने को ईसी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रदेश के एक मंत्री की धर्मपत्नी सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब कार से ईसी रोड से गुजर रही थी। यातायात का भारी दबाव होने के कारण पुलिस ट्रैफिक में उलझी हुई थी। इसी दौरान कार चालक ने तेजी से आगे निकलने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सिपाही कार चालक पर भड़क गया

केवल खुराना - फोटो : AmarUjala
आरोप है कि इस पर वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही कार चालक पर भड़क गया। दोनों के बीच गरमागरमी हो गई। इस पर कार में बैठी मंत्री की पत्नी ने सिपाही के रवैये पर तीखी आपत्ति जताई।

मामले की शिकायत डीआईजी केवल खुराना से भी की गई। खुराना ने सीओ डालनवाला जया बलूनी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

सीओ ने सिपाही से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। ईसी रोड पर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। डीआईजी खुराना ने कहा कि जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें