फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की

Mon, 21 Sep 2026 01:48 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)

सार

सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य पोषित और केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कर्णप्रयाग में प्रेसकांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विभाग स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने चमोली जिले के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अक्तूबर से संचालित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे। इनमें राज्य पोषित और केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के निर्देश दिए।

ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन और विभागीय कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने अभियान को धरातल पर प्रभावी तरीके से उतारने को कहा। मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें