मंत्री के बयान के बाद जांच में आएगी तेजी
स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती रहीं मंत्री रेखा आर्या को छुट्टी मिलने के बाद रविवार को उनके बयान दर्ज होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। एसआईटी अब उनके बयान दर्ज करने के साथ प्रकरण से संबंधित ऑडियो-वीडियो भी आधिकारिक रूप से प्राप्त कर उनकी जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। वायरल ऑडियो को गिरधारी लाल साहू पहले ही एआई से तैयार किया गया बताते हुए आरोपों को खारिज कर चुका है। ऐसे में ऑडियो की प्रामाणिकता की फॉरेंसिक जांच महत्वपूर्ण होगी। वहीं, कंपनी से जुड़े दस्तावेजों पर दर्ज हस्ताक्षरों का मिलान कराकर कथित कूटरचना के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। एसआईटी इन साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी।