फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: किमाड़ी के जंगल में मिला लापता युवक का कंकाल, परिजनों ने दो साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 10:21 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मोहम्मद सारिक 17 जुलाई की रात घर से लापता हो गया था। वह निजी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। 18 जुलाई को स्वजन ने पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। आज युवक का कंकाल मिला।
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद सारिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी स्थित आजाद कॉलोनी से तीन माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 22 वर्षीय युवक मोहम्मद सारिक का कंकाल किमाड़ी से आगे जंगल में मिला है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान की है। उन्होंने सारिक के साथ रहने वाले दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद सारिक 17 जुलाई की रात घर से लापता हो गया था। वह निजी विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। 18 जुलाई को स्वजन ने पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन लंबे समय तक उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया था। तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे।

UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, रुद्रपुर में गोलीकांड, देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल
विज्ञापन


इसी बीच किमाड़ी से आगे जंगल में करीब सात किलोमीटर अंदर एक कंकाल मिला। मौके पर पहुंचे स्वजन ने वहां मिले कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान मोहम्मद सारिक के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने मोहम्मद सारिक के साथ रहने वाले दो युवकों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक के लापता होने के पीछे इन दोनों की भूमिका हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

ड्रोन से तलाश में खुला राज

तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद लापता मोहम्मद सारिक की तलाश में परिजन जुटे रहे। शनिवार को ड्रोन से जंगल में तलाश की जा रही थी इसी दौरान युवक की स्कूटी दिखी। यहां से तलाश को नया मोड़ मिल गया। जंगल के अंदर स्कूटी पड़ी होने पर तत्काल लोग नीचे पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। कुछ ही दूरी पर कंकाल पड़ा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पहचान कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें