जोशीमठ में स्कीइंग सेंटर, पौड़ी में खेलों का सेंटर बनाया जा रहा
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग तैयार होने से गढ़वाल की आर्थिकी बदलेगी। इसके अलावा जोशीमठ में स्कीइंग सेंटर, पौड़ी में खेलों का सेंटर बनाया जा रहा है। पहाड़ की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोटद्वार से जल्द ही दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, विधायक दिलीप रावत, पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, विदेश मंत्रालय के एसपी गोवर्द्धन, डाक निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप आदि मौजूद रहे। संचालन विदेश मंत्रालय पासपोर्ट कार्यालय की ओएसडी प्रियंका भट्ट ने किया।
ये भी पढे़ं...Dehradun: डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह, सीएम के निकलते ही हंगामा, डांस के दौरान झड़प, एक छात्र को लगा चाकू
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की बड़ी उपलब्धि : खंडूड़ी
क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने को बड़ी उपलब्ध बताया। कहा कि कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दूरदराज के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नाम कण्वनगरी स्टेशन किए जाने, कोटद्वार से देहरादून एवं लखनऊ सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने, कण्वाश्रम के समग्र विकास की मांग रखी गई है। इन मांगों के पूर्ण होने से कोटद्वार क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।