फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला बदलने की फिराक में हैं नेताजी

Wed, 21 Aug 2013 01:13 PM IST
उमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा सरकार में ताजा मंत्री बने एक नेताजी आजकल काफी परेशान हैं। परेशान भी इस कदर कि पाला बदल का रास्ता ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री जी पर पहले ही बड़े ठाकुर के खास होने का ठप्पा लगा है, अब जुगत लगाकर मंत्री तो बन गए, लेकिन शानो शौकत का अभाव है। उन्हें वो शोहरत नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी।

इन महाशय ने अपने पुराने खेमे की खबरों को हुकूमत के मुखिया तक पहुंचाने का नया रास्ता ढूंढा। बस दिक्कत यह हो रही है कि सीधे कैसे कहें। कह भी देते हैं तो मुखिया के भरोसा करने में शक की गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन तो किसी तरह से कट जाता है, लेकिन इस उलझन में आजकल रातों की नींद हराम हो रही है।

इसलिए वह सूबे के मुखिया के खास लोगों को समझा रहे हैं कि विरोधी कबीले में क्या क्या हो रहा है। ताकि दरबारी मुखिया को बताए और फिर तसदीक करने के लिए मंत्री को बुला लिया जाए। बस इसी लम्हे के इंतजार में मंत्रीजी बेचैन हुए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें