फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: मंत्री जनरल वीके सिंह ने दिए यात्रा को दुरुस्त रखने के निर्देश, डीजीपी ने भी ली बैठक

Sun, 09 Apr 2023 02:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने एम्स ऋषिकेश में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के ली बैठक।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह डोईवाला के लाल तप्पड़ स्थित बीआरओ हेडक्वार्टर पहुंचे। देश की सीमाओं से लगी सड़कों की स्थिति को लेकर आज भारत सरकार में सड़क, परिवहन एवं  राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने नार्थ ईस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों की स्थिति पर समीक्षा की। साथ ही उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kainchi Dham: बाबा नीम करौरी महाराज के धाम में उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब, कम पड़ गए इंतजाम...देखें तस्वीरें

वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश में डीजीपी अशोक कुमार ने एम्स ऋषिकेश में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के ली बैठक। डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और वीकेंड के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी वाहनों के लिए वनवे यातायात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों के वाहन नेपाली फार्म से भानियावाला वाया रानीपोखरी होकर नटराज से भद्रकाली की ओर जाएंगे। वापसी में गरुड़चट्टी से बाघखाला होते हुए पशु बोलो बैराज तक भेजे जाएंगे। हरिद्वार से चीला बैराज पर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। यातायात प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी और यातायात निरीक्षक और 100 पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें